How to Join Indian Army

देश की सेवा का भाव सच्चे मन से रखने वाले लोगो के मन में सबसे पहले आर्मी ज्वाइन करने का सपना आता है। इंडियन आर्मी में जाना पहले आसान हुआ करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आर्मी में जाने के लिए कई सालों तक मेहनत करने वाले लोग इसमें नहीं जा पाते है। अगर आप इंडियन आर्मी में जॉइन करना चाहते है तो – How to Join Indian Army ये लेख हम आपके लिए लाये हैं।

इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहते है ये हैं कुछ टिप्स! – How to Join Indian Army


शरीर को फिट रखें – Army Physical Fitness Test

इंडियन आर्मी में जाना चाहते है तो आपको अपने शरीर के साथ रहम नहीं करना चहिये। आप खूब मेहनत करें और शरीर को फिट रखें। आपका शरीर किसी भी हाल में रह लें इस काबिल आप इसे बनाएं। रोजाना दौड़े, बीम, पुशप्स, आदि लगायें जिससे आप इसमें होने वाले फिजिकल एग्जाम में पास हो जाएँ और आपका इंडियन आर्मी में जाने का सपना पूरा होने की लगार पर आए।

मेडिकल जरूरी – Army Medical Fitness Test

दौडभाग तो ठीक है क्योकि उसमे लगभग लोग पास हो जाते है लेकिन सबसे जरूरी है मेडिकल टेस्ट पास करना जो की बहुत मुश्किल होता है। इसमें आपके शरीर के हर एक अंग की जांच होती है। पूरे कपडे उतरवाकर आपके शरीर की जांच की जाती है। आपकी आँखे स्वस्थ हो, कान में कोई समस्या ना हो यहाँ तक की आपके हाथो में पसीना नहीं आना चहिये।




आपके पैरो के बीच गैप होना चहिये, पंजे सही हो ये सब मेडिकल एग्जाम में देखा जाता है और तभी आप इंडियन आर्मी में जा सकते है। इसीलिए शरीर में कोई समस्या ना हो तभी आप इंडियन आर्मी में जाने का सपना देखे नहीं तो आप इसे छोड़ दें।

रिटन एग्जाम – Army Written Test

पहले के समय में केवल फिजिकल और मेडिकल के आधार पर इंडियन आर्मी में रख लिया जाता था लेकिन अब समय बदल गया है। इंडियन आर्मी में जाने की चाहत रखते हैं तो आपको दसवीं पास होना जरूरी है। इसके बाद जब आप मेडिकल और फिजिकल एग्जाम दे लेते है तो आपको लिखित परीक्षा देने होती है जिसमे आपको पास होना होता है। इसमें सौ प्रशन होते है।

जिसमे सामान्य ज्ञान, मैथ्स और विज्ञान से जुड़े हुए प्रशन होते है। हालाँकि इन सबका लेवल दसवीं तक ही होता है। फिर भी कई सारे लोग फेल हो जाते है। आप एग्जाम में पास हो इसके लिए आप समय समय पर पढाई भी करते रहें।

अफसर बनने के लिए – How to become an Indian Army Officer

कक्षा दस के बाद इंडियन आर्मी में जाने पर आप एक सिपाही के तौर पर भर्ती होते है लेकिन 12वीं के बाद एनडीए की एग्जाम देने से आप सेना में अफसर बनते है। आपको सीधे कैप्शन रैंक की पोस्ट दी जाती है। यह परीक्षा बहुत कठिन होती है।

12वीं के बाद आपको एनडीए का फॉर्म भरना होता है और उसके लिए एग्जाम देना होता है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, हिंदी, इंग्लिश, इतिहास आदि सभी क्षेत्र के सवाल पूछे जाते है। इसके बाद पास होने पर मेडिकल एग्जाम देना होता है और साथ में फिजिकल होता है। फिर आप सब क्लियर कर गए तो आपको अफसर रैंक में जोइनिंग मिलती है।

इंडियन आर्मी में जाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान –

आपको इंडियन आर्मी में जाने के लिए सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ रखना होगा। आपके शरीर में कोई बिमारी ना हो और शरीर के सभी अंग काम करें वो भी बेहतर तरीके से। इसके आलावा आपका वजन अधिक ना हो, साठ किलो से अधिक वजन होने पर आपको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

इंडियन आर्मी की वर्दी पहनने का जूनून आपके अंदर है तो आप भी तैयारी में लग जाइए और खुद को एक सैनिक समझना शुरू कर दीजिए। देश की रक्षा में तैनात होना आसान नहीं होता है।

Hope you find this post about “How to Join Indian Army” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App


Krunalkvideos.com Editorial Tea create a big Article database with rich content, status for superiority and worth of contribution.